
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत सचिवालय में उपमुखिया दिलीप महतो की अध्यक्षता में पंचायत के बच्चों के बीच चित्रांकन, प्रश्नोत्तरी व भाषण समेत कई प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें पंचायत के विभिन्न गांव से करीब 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस दौरान सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
कार्यक्रम के दौरान लार्ज सेक्टर स्थित बीके स्टील कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत बच्चों के लिए शैक्षणिक उपकरण उपलब्ध कराये गये. मौके पर उपस्थित कंपनी के एचआर हेड दीपक रंजन ने कहा पंचायत के शिक्षा स्तर में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा. वहीं मैट्रिक व इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पंचायत के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में कैलाश रवानी, संजय झा, दशरथ प्रधान अमरजीत, धनंजय, अरविंदो, नितिन, पंकज, रामा समेत पंचायत के विद्यार्थी उपस्थित थे.
