पांच माह से गिरने के इंतजार में खड़ा जर्जर इमारत बारिश में ढहा

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया स्थित टायो कॉलोनी में 27 जनवरी से धरासायी के इंतजार में खड़ा टायो रोल्स कंपनी का ई ब्लॉक क्वार्टर संख्या 17 से 24 तक का इमारत बारिश की वजह से ढह गयी. 26 जनवरी की रात से उक्त इमारत धीरे-धीरे धंसने लगी थी. इसको देखते हुए उसमें रहने वाले लोगों ने 27 जनवरी को ही उसे खाली कर दिया था. इसकी वजह से किसी तरह की हानि नहीं हुई.

किसी अनहोने की आशंका को देखते हुए जनवरी माह में ही टाटा स्टील द्वारा उक्त इमारत को चारों ओर से घेर कर सील कर दिया गया था, जबकि कंपनी ने इसे पहले ही अनुपयोगी भी घोषित कर दिया था. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ निवेदिता नियती, सीओ अरविंद कुमार बेदिया समेत टाटा स्टील की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंची. टीम द्वारा स्थिति का आकलन किया गया, ताकि किसी संभावित खतरे से निपटा जा सके.

विदित हो कि 26 जनवरी को ही ई ब्लॉक का क्वार्टर संख्या 17 से 24 तक वाली इमारत धंसने लगी थी. इसको देखते हुए उसमें रहने वाले लोगों ने अपना-अपना क्वार्टर खाली कर लिया था. इसी बीच 27 जनवरी की शाम ई ब्लॉक के ही क्वार्टर संख्या 25 से 32 का इमारत ढह गयी थी, जबकि जिस इमारत के गिरने का भय था. वह आधा टूटकर गिरने की कगार पर था, जो बारिश से ढह गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!