
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले सहित राज्य के कुछ अन्य जिलों में लगातार हो रही वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके तहत रेड ज़ोन में आने वाले जिलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा 8 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है.
उक्त निर्देश के आलोक में सरायकेला-खरसावां जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को दिनांक 20 जून 2025 को कक्षा 8 तक के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है.
यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं उनके हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. जिले के सभी विद्यालय प्रबंधन से अपेक्षा की जाती है कि वे इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें.
