बिरसा चौक में किसी संगठन ने नहीं दी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, एक फूल को तरसे धरती आबा

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को हमेशा याद रखने के लिए बड़ा गम्हरिया काड़ा काटा दुर्गा मंदिर के पास चौक में उनकी प्रतिमा स्थापित कर बिरसा चौक का नामकरण किया गया, लेकिन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा उनके शहादत दिवस पर एक फूल के लिए तरस गये. देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले भगवान बिरसा को उनके शहादत दिवस पर लोगों ने भूला दिया. सोमवार को दिन भर में कोई भी पार्टी के नेता या सामाजिक कार्यकर्ता उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण तो दूर एक फूल चढ़ाने भी नहीं पहुंचे.

स्थानीय लोगों के अनुसार हर वर्ष तामझाम के साथ राजनीतिक पार्टी के नेता प्रतिमा स्थल पहुंच श्रद्धांजलि देते थे. साथ ही जर्जर प्रतिमास्थल का जार्णोद्धार कराने का आश्वासन देकर निकल जाते थे, पुनः एक वर्ष बाद दर्शन देते थे. माना जा रहा है कि लोगों द्वारा आश्वासन याद दिलाये जाने के भय से नेता इस वर्ष प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!