
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के रामजीवनपुर सामुदायिक भवन में गम्हरिया प्रखंड के सहकारिता विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बीसीइओ सुनील कुमार चौधरी, उपमुखिया दिलीप महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंचानन साहू, गम्हरिया लेम्पस मैनेजर मनोज कुमार ने किया.
इसमें पंचायत के विभिन्न गांव से एक सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया. इस दौरान बेहतर चित्रकारी करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही कृषकों को बेहतर कृषि के लिए प्रेरित किया करते हुए पारंपरिक कृषि के तरीकों को छोड़कर आधुनिक तरीके से कृषि करने पर जोर दिया गया. इस मौके पर बाघुराम महतो, परेश सरदार, दीपक महतो, प्रफुल्ल महतो, शांतिराम महतो, रवि सरदार, अर्जुन महतो, अमित महतो समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
