
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के चित्रेश्वर जाने वाली मुख्य सड़क पर अंगारपाड़ा गांव के पास पुलिया पर ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कानीमुहली निवासी भरत चंद्र पैड़ा(81) के रूप में की गयी.
जानकारी के अनुसार भरत चंद्र पैड़ा साइकिल से अपने खेत देखकर घर लौट रहे थे. वापस लौटते समय अंगारपाड़ा पुलिया पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया. टक्कर के कारण वृद्ध व्यक्ति सड़क पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
मृतक भरत चंद्र पैड़ा के परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी. बहरागोड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया.
