
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के मुड़कुम में ग्रामीणों की बैठक वार्ड सदस्य शिबू हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. इसमें गांव में बनने वाले धूमकुड़िया भवन (माझी हाउस) निर्माण के लिए स्थल पर चर्चा की गयी. लाभुक समिति के सचिव सपन माहली ने कहा कि धूमकुड़िया भवन निर्माण स्थल को लेकर उत्पन्न विवाद महज व्यक्तिगत है. उन्होंने कहा कि कई बार निर्माण स्थल चयन को लेकर के लिए बैठक हुई. इसमें हर बार माझी बाबा जोेगेंद्र मार्डी को बुलाया गया, लेकिन वे एक बार भी उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद ग्रामीणों ने ग्रामसभा कर स्थल चयन किया गया, जिस पर निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की गयी. अब कुछ ग्रामीणों को बरगलाकर माझी बाबा द्वारा कार्य को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है. श्री माहली ने कहा कि सर्वसम्मति से चिन्हित स्थल पर ही धूमकुड़िया भवन का निर्माण होगा. बैठक में सूरज हांसदा, प्रकाश महतो, नंदलाल महतो, महादेव महतो, छोटो माझी, गोपन माहली समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
