
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग पर आदित्यपुर थाना अंतर्गत डीवीसी मोड़ के पास टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान भाटिया बस्ती निवासी राज गोपाल मंडल के रूप में की गयी. इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार टैंकर गम्हरिया की ओर से जा रही थी. इसी दौरान डीवीसी मोड़ के पास लगे ट्रैफिक सिग्नल को पार करने के बाद आगे-आगे जा रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. उक्त घटना में टैंकर ने बाइक सवार को पीछे का चक्का से कुचल दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मुख्यमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
