गम्हरिया प्रखंड के दो पंचायत के दस गांव में चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जंगल बहुल हाथी प्रभावित बुरूडीह व रापचा पंचायत के दस गांवों में चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. इसकी वजह से ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को विवश होना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार की शाम हुई तेज आंधी पानी से सालडीह जंगल में चार विद्युत खंभा गिर गया है. क्षतिग्रस्त पोल को नहीं गाड़े जाने की वजह से चार दिनों से उक्त क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप है.

ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों के बीच बसा बुरूडीह पंचायत के गांवों में सालभर हाथियों का डेरा रहता है. ऐसे में चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से शाम होते ही ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है. पोल गिरने की सूचना विभाग को भी दी गयी है. इसके बाद भी सुधार नहीं कराये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.
इन गांवों में विद्युत आपूर्ति है ठप
मूसरीकूदर, मोहनपुर, मुर्घाघुटू, शिवपुर, रेघाडीह, बडडीह, संथालडीह, बुरूडीह, पाटागोड़ा, श्रीधरपुर आदि.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!