मइयां सम्मान का लाभ ले रहे वार्ड सदस्यों ने पुनर्विचार के लिए दिये सात दिनों का अल्टीमेटम

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. मइयां सम्मान का लाभ ले रही प्रखंड के महिला वार्ड सदस्यों को राशि लौटाने को लेकर नोटिस जारी होने से आक्रोश व्याप्त है. मामले को लेकर जयकान, ईटागढ़, नवागढ़ व डुडरा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने जेएलकेएम नेता रवींद्र सरदार टाइगर के नेतृत्व में बीडीओ से मिले. साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप सात दिनों के अंदर मामले में पुनर्विचार करने या फिर वार्ड सदस्यों को नौ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन भुगतान कराने को लेकर पहल करने का अल्टीमेटम दिया, अन्यथा सामुहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी गयी.

श्री सरदार ने कहा कि ग्रामीण वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ने में रूचि नहीं रखते है. गांवों में काफी समझा-बुझाकर उन्हें नामांकन करवाया जाता है. वैसे में अगर योजना का लाभ ले रहे वार्ड सदस्यों से राशि वापस करने की चेतावनी दिया जा रहा है, तो दुर्भाग्य की बात है. उन्होंने फैसले पर पुनर्विचार करने या फिर मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्यों का प्रतिमाह नौ हजार रुपये वेतन के रूप में भुगतान करने की मांग की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!