
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नवागढ़ पंचायत सचिवालय में तीन पंचायत नवागढ़, डुडरा व ईटागढ़ के किसानों की गोष्ठी आयोजित हुई. प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंचानन साहु की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी समेत संबंधित पंचायत के मुखिया सुकदेव सरदार, सनातन सरदार व संध्या रानी सरदार ने किया. इस दौरान किसानों की समस्याएं सुनी गयी. साथ ही उसका समाधान पर चर्चा की गयी. इस दौरान किसानों ने फसलों के बर्बाद होने की समस्या से पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए एक कोल्ड स्टोरेज बनवाने का प्रस्ताव रखा.
इस पर बीडीओ ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद फसलों का बर्बाद होना चिंताजनक मामला है. फसलों की बर्बादी रोकने को तीन पंचायत के किसानों के लिए एक वृहत कोल्ड स्टोरेज बनवाया जायेगा, जहां किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रख सकेंगे. इसके लिए एक समिति का भी गठन किया जायेगा, जो कोल्ड स्टोरेज का देखरेख करेंगे. गोष्ठी को तीनों पंचायत के मुखिया ने भी संबोधित किया. इस मौके पर बीसीइओ सुनील कुमार चौधरी, जल संसाधन विभाग के एइ रोहित श्रीवास्तव, एटीएम खगेन महतो समेत तीन पंचायत के किसान, कृषक मित्र व प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे.
ग्राम स्तर पर होगा किसान समिति का गठन
बीडीओ श्री द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीणों को कृषि के प्रति बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही है. उन योजनाओं का लाभ देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है. इसके लिए ग्राम स्तर पर किसान समिति का गठन कराया जायेगा, जिसके माध्यम से गांव के किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके.
दुरूपयोग हो रहे क्षेत्र में सिंचाई के लिए जलापूर्ति होगी बंद
श्री द्विवेदी ने कहा कि कई माध्यम में शिकायत मिल रही है कि कुछ गांवों में सिंचाई के लिए भेजा जा रहा पानी का उपयोग नहीं किया जा रहा है. वैसे क्षेत्र को चिन्हित कर उक्त क्षेत्र के पानी को दूसरा गांव में भेजा जायेगा. इसकी शुरूआत भी कर दी गयी. साथ ही ग्रामीणों से सिंचाई के लिए दी जा रही पानी का सदुपयोग करने की अपील की गयी.
ग्रामीणों से की गयी लैम्पस का सदस्य बनने की अपील
गोष्ठी में उपस्थित बीसीइओ सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि वर्ष 2025 को सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. इसके तहत लैम्पसों में सदस्य बढ़ाने को लेकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इसमें प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने किसानों के साथ-साथ सभी ग्रामीणों को लैम्पस का सदस्य बनकर मिलने वाली योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.
कृषक मित्रों को सक्रिय होकर काम करने का निर्देश
गोष्ठी के दौरान किसानों ने विभाग से संबंधित बीज व उपकरण वितरण जैसी योजनाओं का लाभ से वंचित रखने की शिकायत की गयी. इस पर बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आत्मा के बीटीएम व एटीएम समेत कृषक मित्रों को सक्रिय हेकर काम करने का निर्देश दिया. इसके अलावा कृषक मित्रों को अपने क्षेत्र में किसानों के बीच जाकर योजनाओं की चर्चा करते हुए उसका लाभ लेने को लेकर प्रोत्साहित करने, ओलावष्टी या अन्य वजह से फसलों की बर्बादी होने पर क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन लेने आदि का भी निर्देश दिया. इसके अलावा पीएम किसान में हुई त्रुटियों में सुधार को लेकर पहल करने की बात कही.
