धूल उड़ाने से आक्रोशित दुग्धा के ग्रामीणों ने किया टाटा स्टील कंपनी गेट जाम, वार्ता में मिला आश्वासन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत दुग्धा पंचायत के झुरकुली स्थित टाटा स्टील के तीन नंबर गेट के आस-पास लगातार गिला धूल उड़ाये जाने से आक्रोशित राहगीरों ने रविवार की रात कंपनी गेट जाम कर आक्रोश प्रकट किया. साथ ही कंपनी गेट पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी व आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष शंकर मुखी के नेतृत्व में लोगों ने कंपनी गेट पर प्रदर्शन करते हुए गेट जाम कर दिया. आंदोलन के करीब दो घंटे बाद कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंच उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुआ.

इसके बाद थाना प्रभारी कुणाल कुमार के हस्तक्षेप पर आक्रोशित लोग शांत हुए. मामले को लेकर सोमवार को टाटा स्टील के ट्रेनिंग सेंटर में कंपनी प्रबंधन व ग्रामीणों की वार्ता हुई. इसमें कंवेयर बेल्ट से गिरने वाले धूल को रोकने को लेकर आश्वासन दिया गया. इसके अलावा दुग्धा में उत्पन्न पानी की समस्या पर चर्चा करते हुए टैंकर से जलापूर्ति कराने व सार्वजनिक मार्ग से कंपनी का अवैध पार्किंग को हटाने की मांग लोगों ने किया. वार्ता में हेड एडमिन मनीष कुमार सिन्हा, सिक्यूरिटी हेड महेंद्र सिंह बानरा, सीएसआर हेड सत्यनारायण नंदा तथा ग्रामीणों की ओर से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, नगर उपाध्यक्ष शंकर मुखी समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!