
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित लैम्पस में सदस्यों की संख्या बढ़ाने को लेकर 30 दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ. बीसीइओ सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि 24 मई तक चलने वाले अभियान के दौरान गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न लैम्पस में अधिक से अधिक सदस्य बनने की अपील विभाग द्वारा किसानों से की जा रही है. इसके लिए किसानों को 110 रुपये चुकानी पड़ेगी, जिसमें सदस्यता शुल्क दस रुपये व शेयर की कीमत एक सौ रुपये शामिल है.
सदस्यता अभियान के लिए विभिन्न पंचायत के किसानों के लिए विभिन्न लैम्पस को चिन्हित किया गया है. इसमें गम्हरिया लैम्पस में गम्हरिया, छोटा गम्हरिया, जगन्नाथपुर व दुग्धा. यशपुर लैम्पस में यशपुर, जयकान, नवागढ़, ईटागढ़, डुडरा व कालिकापुर. नारायणपुर लैम्पस में नारायणपुर, बड़ाकांकड़ा, टेंटोपोसी व बांधडीह. कोलाबिरा लैम्पस में कोलाबिरा, चामारू, मुड़िया व दुगनी तथा कांड्रा लैम्पस में कांड्रा, डुमरा, बुरूडीह व रापचा के किसान सदस्यता लेंगे. जिला सहकारिता पदाधिकारी के कार्यालय से जारी पत्र में अभियान के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है.
