व्यवसायी पर गोलीकांड मामले में पुलिस को नहीं मिली सफलता

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. शनिवार दोपहर को कांड्रा-डुमरा मार्ग पर बानाडुंगरी स्थित एसबी ट्रेडर्स में अपराधियों द्वारा ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन पर की गयी फायरिंग मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिली है. मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. वहीं शक के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि अभियान जारी है. अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

फिलहाल दो अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विदित हो कि कांड्रा थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है. आये दिन लगातार अपराधी हवाई फायरिंग, लूट आदि घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है. वहीं किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किये जाने से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है. पुलिस की कार्यशैली से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. साथ ही अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!