
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया स्थित बंद पड़े पुराना तेल मील को कुछ महिलाओं ने कब्जे में कर खूब उत्पात मचाया. इस दौरान उत्पाती महिलाओं ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मी नलय यादव को भी बंधक बना लिया, जिसे बाद में गेट से बाहर निकाल दिया. महिलाओं के चंगुल से छूट सुरक्षाकर्मी ने इसकी सूचना अपने मालिक मनोज गोयल को दी. मौके पर पहुंचे श्री गोयल ने महिलाओं ने बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी खदेड़कर भगा दिया गया. घटना से भयभीत श्री गोयल गम्हरिया थाना पहुंच इसकी सूचना दी. साथ ही अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी कराकर उनकी जमीन को कब्जामुक्त कराने की गुहार लगायी.
प्राथमिकी के बाद गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच महिलाओं से मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन वे गेट खोलने से इंकार कर दिया. करीब 24 घंटे बाद शुक्रवार की शाम थाना प्रभारी व सीओ अरविंद बेदिया ने काफी मशक्कत कर गेट खुलवाया. साथ ही महिलाओं को मौके से हटाकर कब्जामुक्त कराया. साथ ही इसकी जांच में जुट गयी है.
अचानक महिलाओं की भीड़ देख हुए भयभीत
घटना के वक्त मौके पर मौजूद करीब 60 वर्षीय सुरक्षाकर्मी नलय यादव ने बताया कि वे उक्त जगह पर कई वर्ष से गार्ड के रूप में कार्यरत है. गुरूवार को दोपहर करीब करीब एक-दो बजे अचानक कुछ महिलाएं गेट में आकर गेट खोलने को कहने लगे.
जैसे ही गेट खोले की सभी परिसर के अंदर प्रवेश कर गये. साथ ही धक्का-मुक्की शुरू कर दिया. इसका विरोध करने पर महिलाओं ने धक्का देकर गेट से बाहर कर दिया. साथ ही अंदर से दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद मामले की सूचना अपने मालिक को देकर घटना से अवगत कराया.
क्या है मामला
पीड़ित मनोज गोयल ने बताया कि उक्त जमीन उनकी मां बनारसी देवी के नाम से है, जो करीब 1969 में खरीदी गयी है. वहां पूर्व में तेल मील चल रही थी. फिलहाल कुछ वर्ष से वह बंद पड़ा है, जिसकी रखवाली के लिए एक बुजुर्ग गार्ड को रखा गया है.
उन्होंने बताया कि गुरूवार को कुछ महिलाएं अवैध तरीके से परिसर में प्रवेश कर गयी. साथ ही महिला उत्पीड़न का मामला में फंसाने की धमकी देते हुए जबरन उगाही करने का प्रयास करने लगे. इसके गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट की गयी.
