सिल्ली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्त गये जेल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

रांची, झारखंड. सिल्ली थानांतर्गत स्वर्णरेखा नदी में नहाने गई एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सिल्ली पुलिस को कामयाबी मिली है. ग्रामीण एसपी सुमित कुमार के अनुसार एक नाबालिग लड़की विगत दिनों नहाने गई थी. उसी दौरान गिरधारी महतो एवं वीरभद्र गोस्वामी उक्त नाबालिग को बहला फुसलाकर नशे का सेवन कराकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा मारपीट भी किया. बाद में उक्त नाबालिग को हरिहर धाम के सुनसान जंगल में छोड़कर दोनों अभियुक्त फरार हो गया.

बाद में बेहोशी की हालत में नाबालिग की बरामदगी के बाद उक्त नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. होश में आने के बाद उक्त नाबालिग का बयान दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपियों ने जुल्म कबूल कर लिया है.

फलस्वरूप पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. छापामारी दल में अनुज उरांव, पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, दिनेश ठाकुर थाना प्रभारी सिल्ली, विकास कुमार पासवान, रामदेव यादव, रवि कुमार वर्मा, मुकेश कुशवाहा आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!