
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

जमशेदपुर, झारखंड. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बताया कि वे रविवार 30 मार्च को ओड़िशा का दौरा करेंगे. इस दौरान वे मयूरभंज जिले में पिछले हफ्ते हुई ओलावृष्टि से तबाह हुए बिसोई प्रखंड के केसरगढ़िया गांव जायेंगे, जहां पीड़ित परिवारों से मिलकर राहत व पुनर्वास कार्य की पहल करेंगे. इसके अलावा आदिवासी हो समाज के हो गलांग कमिटी द्वारा रायरंगपूर स्टेडियम में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे.
ज्ञात हो कि पूर्व सीएम चंपाई सोरेन आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर खासे मुखर रहे हैं, एवं हाल में ही उन्होनें संथाल परगना के जामताड़ा से धर्मांतरण एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है. उन्होंने देश भर के आदिवासी समाज को एकजुट एवं संगठित करने का संकल्प लेकर जो जन-आंदोलन शुरू किया है, उसे व्यापक जन-समर्थन मिल रहा है.
