पेंशन राशि बढ़ाने व नियमित भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विभिन्न प्रकार के पेंशन के लाभुकों ने पेंशन राशि बढ़ाने व नियमित पेंशन भुगतान करने की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया. इससे पूर्व आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान पार्षद नील पद्मा विश्वास व जुली महतो के नेतृत्व में लाभुकों ने सीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंप अपनी मांगों से अवगत कराया.

ज्ञापन में कहा गया है कि कई लाभुक ऐसे है, जिनका परिवार पेंशन राशि के भरोसे ही चलता है. उन परिवारों को नियमित पेंशन भुगतान नहीं होने से उनके बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाती है. वहीं महंगाई के समय में भी लाभुकों को मात्र एक हजार रुपये पेंशन राशि भुगतान किया जा रहा है, वर्तमान परिस्थिति के लिए काफी कम है. श्रीमती विश्वास ने वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन राशि को भी बढ़ाकर 2500 रुपये करने की मांग की.

मइयां सम्मान योजना के सभी आवेदकों को भी मिले लाभ
विभिन्न पेंशन से जुड़े लाभुकों के साथ-साथ मइयां सम्मान योजना के आवेदकों ने भी प्रदर्शन में शामिल हुए. इस दौरान योजना के लिए आवेदन किये गये लाभुकों ने भी श्रीमति विश्वास को अपनी मांग से अवगत कराते हुए योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगायी.

श्रीमती विश्वास ने कहा कि कई लाभुकों को एक-दो किस्त मिलने के बाद पैसा आना बंद हो गया है, जबकि कई लाभुकों का रिजेक्ट सूची में नाम नहीं होने के बाद भी राशि नहीं मिल रही है. उन्होंने योजना के लेकर आवेदन करने वाले सभी लाभार्थियों को राशि देने की मांग की, ताकि लाभ से वंचित महिलाओं को ठगा महसूस नहीं हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!