गम्हरिया के बीडीओ ने लाभुकों को किया सतर्क, आबुआ आवास योजना में बिचौलिये सक्रिय

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड सरकार की अति कल्याणकारी आबुआ आवास योजना में इन दिनों बिचौलिये सक्रिय हो गये है. इसकी सूचना मिलते ही प्रखंड के पदाधिकारी भी मामले को गंभीरता से लेते हुए बिचौलियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गये है. साथ ही गम्हरिया के बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने सूचना जारी कर लाभुकों को सतर्क करते हुए बिचौलियों से बचने की सलाह दी है.

बीडीओ कार्यालय से जारी नोटिस में कहा कि है कि विभागीय सचिव के आदेशानुसार पंचायत के जनसेवक व पंचायत सेवकों द्वारा आबुआ आवास योजना से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है. इसके बाद भी मौखिक तौर पर सूचना मिल रही है कि योजना को लेकर गांवों में कुछ बिचौलिये सक्रिय हो गये है, जो भोले-भाले लाभुकों को आवास दिलाने का लालच देकर पैसों की वसूली की जा रही है.

नोटिस में कहा गया है कि योजना के तहत आवास का लाभ योग्य लाभुकों को ही मिलेगा. इसमें अगर कोई बिचौलिया आवास दिलाने के नाम पर पैसों की मांग करता है तो इसकी शिकायत बीडीओ, आवास योजना के समन्वयक या फिर आवास योजना कोषांग में करने की सलाह दी गयी है, ताकि बिचौलियों पर कार्रवाई की जा सके. साथ ही लोगों को बिचौलियों के चंगुल में नहीं आने की भी अपील की गयी है.


वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2482 तथा 2184 आवास का है लक्ष्य
विभाग के प्रखंड समन्वयक श्याम सुंदर महतो ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में गम्हरिया प्रखंड के 21 पंचायतों में 2482 आबुआ आवास तथा 2184 पीएम आवास योजना ग्रामीण का निर्माण कराने का लक्ष्य प्राप्त है.

यह लक्ष्य पीडब्ल्यूएल में कोटिवार लक्षित लाभुकों के आधार पर आवंटन किया गया है. इसे पूरा करने के लिए विभागीय टीम जुट गयी है. इसको लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, जनसेवक समेत विभागीय कर्मियों की बैठक कर लक्ष्य पर चर्चा की गयी.

साथ ही प्राथमिकता सूची के आधार पर क्रमवार योग्य लाभुकों का ग्रामवार तैयार करने तथा ग्रामसभा से पारित करने का निर्देश दिया गया. उसी के आधार पर लक्ष्य प्राप्ति व निष्पादन करने का कार्य शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर सरकार द्वारा दिये गये लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!