
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
जमशेदपुर, झारखंड. एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 पीपला के पास रविवार रात दो बाइक आपस में टकरा गयी. उक्त घटना में चार लोग घायल हो गये. मौके पर जुटे लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जायागया, जहां दयाल नामक 16 वर्षीय किशोर को मृत घोषित कर दिया गया.
घायलों में दयाल के साथी प्रभाकर सिंह, रत्नाकर सिंह घायल व एक अन्य शामिल है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी. जानकारी के अनुसार तीनों साथी एक ही बाइक पर घूमने निकले थे. इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास आगे से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी.
दो माह पूर्व जिद कर खरीदवायी थी बाइक
परिजनों के अनुसार दयाल पांच बहनों में इकलौता व सबसे छोटा भाई था. दो माह पूर्व उसने घर वालों से जिद कर बाइक खरीदवायी थी. रविवार की शाम वह थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकला था.
