जादूगोड़ा में दुकान व घर का ताला तोड़ चोरों की लाखों रुपये का आभूषण व नकदी की चोरी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान चोरों ने लाखों रुपये के आभूषणों समेत नकदी की चोरी कर ली.

चोरों ने पहले जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राखा माइंस रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क किनारे यूसिल कंपनी के पूर्व महामंत्री प्रदीप भगत की राशन दुकान को निशाना बनाया. इस दौरान चोरों ने दुकान के पीछे से ताला तोड़़कर दुकान में प्रवेश किया. इसके बाद गल्ले का कैश बॉक्स का ताला तोड़़कर उस पर रखे राशि की चोरी कर ली.

दूसरी घटना महज आधे किमी दूर घटी, जहां चोरों ने गैस कटर के सहारे यूसिल की तूरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सेवानिवृत नारायण भगत के आवास का खिड़की को रड से काटकर अंदर प्रवेश किया. साथ ही अलमीरा का ताला तोड़़कर आभूषण समेत कीमती सामानों की चोरी कर ली.

मामले को लेकर पीड़ितों द्वारा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की. चोरी हुई सामानों की कीमत करीब पांच लाख रुपये तक माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!