अंचल कार्यालय परिसर में विशेष शिविर लगाकर ली गयी आवेदन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

लाभुक को प्रमाण पत्र देते सीओ

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. उपायुक्त के निर्देश पर गम्हरिया अंचल परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. सीओ अरविंद कुमार बेदिया की उपस्थिति में आयोजित शिविर के दौरान पहुंचे फरियादियों से जमीन से संबंधित विभिन्न प्रकार का आवेदन लिया गया. साथ ही उसके समाधान की प्रक्रिया शुरू की गयी. वहीं कई आवेदनों का तत्काल निष्पादन किया गया. शिविर को लेकर झामुमो कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो व नवागढ़ के मुखिया सुकदेव सरदार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शिविर को लेकर किसी प्रकार का प्रचार-प्रसार नहीं किया जाना तथा किसी जनप्रतिनिधि को सूचना नहीं देना दुर्भाग्य की बात है. वरीय पदाधिकारियों के आदेश को गंभीरता से नहीं लिये जाने की वजह से अधिकांश लोग शिविर का लाभ लेने से वंचित रह गये. इस संबंध में सीओ ने बताया कि कम समय में सूचना मिलने की वजह से उक्त समस्या उत्पन्न हुई. अब प्रत्येक सप्ताह पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!