मीरूडीह में वनभूमि अतिक्रमण कर मकान बनाने वाले 60 लोगों को नोटिस

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आरआइटी थाना अंतर्गत मीरूडीह की वनभूमि को अतिक्रमण कर मकान बनाने वाले 60 अतिक्रमणकारियों को विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है. समाहर्त्ता सह वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी द्वारा जारी नोटिस में अतिक्रमणकारियों को 22 तथा 25 फरवरी को सुबहह 11 बजे समाहर्त्ता के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है. वहीं निर्धारित तिथि को शामिल नहीं होने पर एकतरफा कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है. विदित हो कि संबंधित लोगों के खिलाफ वर्ष 2016-17 में ही विभागीय न्यायालय में मामला दर्ज किया गया है. मामले पर सुनवाई को लेकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 22 तथा 25 फरवरी को शामिल होने का निर्देश दिया गया है.
इनके नाम जारी किया गया है नोटिस
किरण मुंदुईया, साकरो किस्कू, जयसिंह जारिका, मांगू बंकिरा, कोलाय होनहागा, बबलू बानरा, अमर सिंह जारिका, सुकलाल मार्डी, बिरसा टुडू, सुनील मुंडा, सुरेश बोदरा, याकूब बिरूली, लादूराम चाकिया, दुबराज गुंदवा, तुराम सुम्ब्रुई, सामू गुंदवा, मंजू सिसिलिय तिडू, प्रभुदयाल सोय, जोहन कमल, सोमुएल बोदरा, निकोलस डोडराव, नुआस डोडराव, टुना डूटु, बांडू सोरेन, सोमरा सोय, सेलाय बानरा, अमर सिंह सोय, लादुरा सिरका, बामिया सवैया, कानूराम बानरा, जस्टीन भूइयां, चाकरो सिंह कुंटीया, जयमत मुटूक, मनसिद्ध पूर्ति, अमृत असिसन बोदरा, रामसुंगर जामुदा, जीवन सोय, दशनत टुडू, मनसिंह, बाली हेंब्रम, शशि पूर्ति, जीरन सुंडी, भागनात सेरेन, जेम्स बोदरा, शंको माझी, सलमी हंस मुंडा, गंगाराम कालुंडिया, चरण मार्डी, अभिराम नागा, जीवन मसीह बागे, रोबिन मुर्मू, दनियल बारला, अनूज कुमार टोप्नो, सोनाराम पूर्ति, शिवचरण कुदादा, कमला तिर्की, एमआर बानरा, अब्राहम हासा, जादू टुडू, टीकाराम सोरेन.
सूचना बोर्ड लगाने के बाद भी हो रहा है अतिक्रमण
वन विभाग द्वारा मीरूडीह में सूचना बोर्ड लगाकर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी देने के बाद भी उक्त क्षेत्र में अतिक्रमण जारी है. बोर्ड में उक्त जमीन वनभूमि की होने की बात बताते हुए खरीद-बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है, हालांकि वर्तमान में उक्त बोर्ड झाड़ियों में छुप जाने की वजह से लोगों को जानकारी नहीं मिल पा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!