डायन प्रथा के खिलाफ जयकान में चला जागरूकता अभियान, शामिल हुई पद्मश्री छुटनी महतो

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा गम्हरिया प्रखंड के जयकान पंचायत सचिवालय में डायन प्रथा उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें शामिल पद्मश्री छुटनी महतो ने कहा कि डायन के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना अपराध है. ऐसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने की जरूरत है. कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को डायन प्रथा के खिलाफ जागरूक किया गया. श्रीमती महतो ने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग अपने परिवार या आस-पास के लोगों को डायन के नाम पर प्रताड़ित करते है, जो गलत है. उन्होंने इस प्रकार की घटना घटित होने पर तत्काल थाना को सूचना देने की सलाह दी. इस मौके पर सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी समेत विभागीय कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!