4 % वृद्धि के साथ मानदेय भुगतान को लेकर डीएसइ से मिले सहायक अध्यापक, मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिलेंगे प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के वित्तरहित शिक्षक

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां/पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के सहायक अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक से मिले. इस दौरान ज्ञापन सौंप वार्षिक चार % वृद्धि के साथ मानदेय भुगतान करने की मांग की गयी. ज्ञापन में कहा गया है कि सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली में कहा गया है कि एक जनवरी 2023 से सहायक अध्यापकों के लिए चार % वृद्धि की गयी है. पंचायत क्षेत्र के शिक्षकों को इसका लाभ मिल रहा है, जकि नगर निगम के शिक्षकों को उक्त लाभ से वंचित रखा गया है. इस दौरान डीएसइ ने एक जनवरी 2023 से जनवरी 2025 तक का चार % वृद्धि मानदेय के साथ भुगतान करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में मनोज कुमार महतो, बलराम महतो, संवित वरण महतो, धरती महतो, इंदू कुमारी समेत सहायक अध्यापक शामिल थे.

प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के वित्तरहित सदस्य मानदेय/वेतनमान के लंबित संचिका को लागू कराने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिलेंगे. इसको लेकर संघ के कोल्हान स्तरीय शिक्षकों की बैठक संघ के महासचिव राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें अपनी मांगों पर चर्चा की गयी. सदस्यों ने बताया कि वित्तरहित शिक्षकों के मानदेय/वेतनमान की संचिका, जो लंबे समय से कार्मिक विभाग में लंबित है. उसके अग्रेतर कार्रवाई के लिए संघ के सदस्य शिक्षा मंत्री से मिलने का निर्णय लिया. बैठक में दिनेश कुमार, अफरोज आलम, पंकज कुमार रजक, देवीलाल महतो, तरूण उपाध्याय, दीपक बारिक, गौतम प्रधान समेत संघ के सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!