बुद्धेश्वर मंडल बने झारखंड तीरंदाजी कोचेस कमेटी के संयुक्त सचिव, प्रेम मार्डी बने संरक्षक

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

रांची/सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड में तीरंदाजी खेल के इंडियन राउंड स्पर्धा को बढ़ावा देने और जिले के खिलाड़ियों का प्रतिभा को उभारने को प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए राज्यस्तर पर झारखंड तीरंदाजी कोचेस कमेटी का गठन किया गया, जिसमें गम्हरिया के रतनपुर निवासी बुद्धेश्वर मंडल को संयुक्त सचिव व पिंड्राबेड़ा निवासी प्रेम मार्डी को संरक्षक बनाया गया है. उक्त मनोनयन से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है. श्री मंडल ने बताया कि समिति के अन्य पदाधिकारियों में सनातन सोरेन को मुख्य संरक्षक, प्रेम मार्डी, मो शमशाद व मनोज कुमार को संरक्षक, शिशिर महतो को अध्यक्ष व देवीधन टुडू को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा सुरेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष, सुशांत पात्रो उपाध्यक्ष, गंगाधर नाग सचिव तथा रोहित कोइरी को कार्यकारी सचिव बनाया गया. महेंद्र महर्षि सिंकू, बसंत कुमार व बुद्धेश्वर मंडल को संयुक्त सचिव, अशोक सोरेन को कोषाध्यक्ष तथा मुकेश तुरी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा जीतेन महतो, तिलक महतो, वीरसिंह पूर्ति, राहुल बड़ाइक, सुधीर महतो, आशीष कुमार, बुद्धिश्वर मुर्मू, महेंद्र करमाली, सुनील सोरेन, शिवकुमार कुंभकार, कमलेश महतो, रोहित महतो को सदस्य बनाया गया. वहीं हरेंद्र सिंह, प्रकाश राम, बीएस राव को सलाहकार के रूप में रखा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!