
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नवागढ़ स्थित खरकई नदी तट पर स्थानीय लोगों की बैठक ग्राम प्रधान रामकृष्ण महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें खरकई नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही आंदोलन को सफल बनाने के लिए नवागढ़ धतकीडीह खरकई नदी पुल निर्माण संघर्ष समिति का गठन किया गया. श्री महतो ने कहा कि समिति की ओर से पुल निर्माण को लेकर समिति का विस्तार कर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जायेगा. इसके तहत ग्रामस्तर पर जनसंपर्क अभियान व बैठक तथा विभागीय कार्यालय व उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जायेगा. इसके अलावा राज्यपाल व मुख्यमंत्री से भी मिलने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रदीप बारिक, रवींद्र नाथ महतो, मोहित मिश्रा, विजय कृष्ण बनर्जी, राखोहरि बारिक, कृष्णा महतो, कृष्णा बारिक, दिवाकर महतो समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
