
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत एनएच 18 पर कदमबेड़ा स्थित गजानन फेरो फैक्ट्री के सामने रविवार की देर शाम छोटा हाथी और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सेवा ही धर्म ग्रुप के सदस्यों के सहयोग से पुलिस ने हाईवे पेट्रोल से दोनों घायल को अनुमंडल अस्पताल भिजवाया. सेवा ही धर्म ग्रुप के नौशाद अहमद, मोहम्मद शब्बीर, बिटून पानी ने बताया कि लगभग 8 बजे एक छोटा हाथी वाहन धालभूमगढ़ से विपरीत दिशा में कोकपाड़ा की ओर आ रहा था. इसी समय बहरागोड़ा से जमशेदपुर की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटा हाथी का मुंह विपरीत दिशा में घूम गया. पुलिस के अनुसार छोटा हाथी में कानास निवासी आनंद धीवर एवं सूरज धीवर थे. दोनों के सिर, पैर एवं हाथ में गंभीर चोट लगी है. घायल सूरज धीवर ने बताया कि वह माल लोड करने मिल जा रहे थे, इसी क्रम में ट्रेलर की चपेट में आ गए. दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर ले कर भाग गया. नौशाद अहमद ने तत्काल इसकी सूचना हाईवे पेट्रोल को दी. हाईवे पेट्रोल प्रभारी एसएन चौबे ने दोनों घायल को अनुमंडल अस्पताल भर्ती किया जहां उनका इलाज चल रहा है.
