
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. दुग्धा पंचायत के पूर्व पंसस राम हांसदा के नेतृत्व में समाजसेवियों का प्रतिनिधिमंडल मंत्री रामदास सोरेन से मिले. इस दौरान दूसरी बार मंत्री बनने पर प्रतिनिधिमंडल ने श्री सोरेन का अभिनंदन किया. साथ ग्रामस्तर पर पाइपलाइन से जलापूर्ति कराने, किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने समेत विभिन्न अन्य समस्याओं अवगत कराया गया. प्रतिनिधिमंडल में शंकर मार्डी, शकला मार्डी, पलटन पिंगुआ आदि शामिल थे.

अबुआ सरकार के मंत्री परिषद में दीपक बिरूवा को दूसरी बार मंत्री बनाये जाने पर झामुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. गुरूवार को झामुमो कार्यकर्ता रवींद्र बास्के के नेतृत्व में श्री बिरूवा से मिलकर उनका स्वागत किया. प्रतिनिधिमंडल में ओभी मुखी, राम, सालुका पांडेया आदि शामिल थे.

गम्हरिया के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार छह दिसंबर को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जायेगा. छोटा गमहरिया दुर्गापूजा मैदान में आयोजित होने वाले समारोह में लगातार तीन बार जीत दर्ज करने वाले विधायक दशरथ गागराई को लड्डू से तोलकर सम्मानित किया जायेगा. इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद सिंह समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे. इसकी जानकारी सोखेन हेंब्रम ने दी.
