
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
रांची/जमशेदपुर, झारखंड. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सह खरसावां के पूर्व विधायक अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का मंगलवार सुबह जमशेदपुर टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी अब हमारे बीच में नहीं रहे. यह पीड़ा असहनीय है और उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता. वे लंबे समय से बीमारी से संघर्ष कर रहे थे और आज प्रातः हम सभी को छोड़कर चले गये. उनकी अंतिम यात्रा आज पूर्वाह्न 11:30 बजे घोड़ा बांध स्थित आवास से भूइंयाडीह घाट के लिए प्रस्थान करेगी.
