वादाखिलाफी से भड़के यशपुर पंचायतवासियों ने किया रायबासा सबस्टेशन का सांकेतिक घेराव

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के निवासियों की शिकायत पर बिजली आपूर्ति में विवाद एवं पावर सबस्टेशन में स्थानीय कामगारों को नियुक्त नहीं किये जाने के मामले पर मुखिया पार्वती सरदार ने संज्ञान लिया. साथ ही पंचायतवासियों ने श्रीमती सरदार के नेतृत्व में रायबासा पावर सबस्टेशन का सांकेतिक घेराव किया. इस दौरान उन्होंने सबस्टेशन से पंचायत के सभी गांवों को बिजली आपूर्ति एवं सबस्टेशन में पंचायत के लोगों को नियुक्त करने की मांग की. उन्होंने कहा कि सबस्टेशन से पंचायत के सभी गांवों को बिजली आपूर्ति और पंचायत के योग्य लोगों को कामगार के रूप नियुक्ति करने की आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब विभाग द्वारा वादाखिलाफी कर बाहर के लोगों को काम पर रखा जा रहा है. विभाग के इस रवैये को कभी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकाली तालाबंदी करने की चेतावनी दी गयी. घेराव करने वालों में समाजसेवी श्यामापदो गोराई, ग्राम प्रधान बैद्यनाथ नायक, सोनू सरदार, नितेश महतो, धूमा बेसरा, भरत नायक, गौतम महतो, प्रेमचन्द महतो, चंदना नायक, राजकुमार कैवर्त, कोकिल मंडल समेत पंचायत के लोग शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!