बीरबांस व कांड्रा में ट्रेन की चेट में आकर दो युवकों की मौत

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला थाना अंतर्गत बीरबांस रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर करीब 35 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीरावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है.

मृतक का शव

वहीं चांडिल-कांड्रा रेलखंड के अप लाइन में पोल संख्या 388/ एस-25 के समीप से पुलिस ने करीब 28 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया. युवक की पहचान कमल प्रसाद उर्फ हरि के रुप में की गयी, जो कांड्रा भट्ठी गली में अपने मामा के घर पर रहता था. इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया गया कम वह स्कूटी से किसी को अपना बायोडाटा देने जाने की बात कहकर निकला था. इसके बाद उक्त घटना की सूचना मिली. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!