सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के श्रीधरपुर में सोलर संचालित जलमीनार करीब छह माह से खराब है. विभाग व जनप्रतिनिधियों से लगातार शिकायत के बाद भी कोई पहल नहीं होने से उक्त जलमीनार से आश्रित ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है. पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम ने कहा कि उक्त जलमीनार निर्माण के कुछ दिन बाद ही खराब हो गयी. इसकी शिकायत करने के छह माह बाद भी ठीक नहीं करवाये जाने से करीब 15 परिवार के लोगों को रोजाना दूसरे जगह से पानी लाकर प्यास बुझाने को विवश होना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि सात दिनों के अंदर अगर जलमीनार की मरम्मत नहीं होती है तो ग्रामीणों के साथ प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया जायेगा.
