छोटा गम्हरिया में नाली के अभाव में सड़क पर बह रहा घरों का गंदा पानी

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत के निर्मल पथ रोड नंबर चार में नाली के अभाव में घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इससे स्थानीय निवासियों समेत राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों के अनुसार उक्त मार्ग पर पंचायत फंड से आधा अंडरग्राउंड नाली का निर्माण करवाया गया है. इसकी वजह से घरों का गंदा पानी सड़क पर ही बहते रहता है. वहीं रोजाना उक्त मार्ग पर पानी बहने की वजह से राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है. राजद नेता मुकेश झा ने कहा कि उक्त पथ का सिर्फ नाम ही निर्मल पथ है. जगह-जगह गंदगी व जलजमाव की वजह से उक्त मार्ग से होकर आवागमन करने से लोग कतराते. इस संबंध में पंचायत के प्रतिनिधियों ने बताया कि फंड के अभाव में नाली निर्माण पूरा नहीं हो पाया है. फंड मिलते ही पूरे बस्ती में नाली निर्माण करवा दिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!