काशीडीह में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में रियल फाइटर बना विजेता, राजनगर उपविजेता

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. एसकेएस काशीडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजन समिति के संयोजक मुंशी हांसदा की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया, जिसमें रियल फाइटर विजेता व राजनगर सुरसी उपविजेता बना. इसके अलावा विवान स्पोर्टिंग तृतीय व मार्डी स्टार राजगोड़ा चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. वहीं जूनियर स्पोर्टिंग सालमपाथर पंचम, टाटा टाइगर जेएसआर एफसी छठा, हेंब्रम स्टार सातबोहनी सप्तम व डीपीएसजी मशान काली स्पोर्टिंग को अष्टम पुरस्कार प्रदान किया गया. विजेता टीमों के बीच 1.80 लाख रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया. पुरस्कार वितरण समाजसेवी सीके गोराई, बास्को बेसरा, राजेश महतो, टिंकू सोरेन आदि ने किया. वहीं 18 नवंबर को 40 प्लस आयु वर्ग व महिला टीम का प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इसमें 40 प्लस के विजेताओं के 55 हजार नकद व महिला वर्ग के प्रतियोगिता के विजेताओं को 18 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. 19 नवंबर को मिनी फुटबॉल व सेम साइज फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!