बकाया वेतन को लेकर फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा, टोल प्लाजा पर हड़ताल और प्रदर्शन

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : गांव-गांव खुलेगा फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी की बैठक में ग्रासरूट स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने की बनी रणनीति

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. मार्च माह का बकाया वेतन, वेतन वृद्धि और अन्य लंबित मांगों को लेकर सड़क निर्माण एजेंसी जेएआरडीसीएल के सफाई कर्मियों ने बुधवार को हड़ताल शुरू कर दी. मजदूर नेता सुनील गोराई के नेतृत्व में कर्मियों ने कामकाज ठप कर कांड्रा मोड़ स्थित टोल प्लाजा कार्यालय पहुंचकर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने आरोप लगाया कि कई बार मांग उठाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया. उनका कहना है कि महीनों से वेतन भुगतान लंबित है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

हड़ताल का असर आदित्यपुर, कांड्रा, चौका, सरायकेला और चाईबासा तक सड़क सफाई व्यवस्था पर पड़ा है. सफाई कार्य बाधित होने से कई क्षेत्रों में नियमित व्यवस्था प्रभावित हुई है.
मजदूरों ने चेतावनी दी कि बकाया वेतन का भुगतान और अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अब तक प्रबंधन या वरीय अधिकारियों की ओर से वार्ता की कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे कर्मियों में नाराजगी बढ़ रही है.

वहीं एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि ठेकेदार बदलने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. संबंधित ठेकेदार को मामले की जानकारी दे दी गई है और बातचीत के माध्यम से जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!