आनंदपुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पार्षद बनमाली दास ने लोगों को किया जागरूक

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : बकाया वेतन को लेकर फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा, टोल प्लाजा पर हड़ताल और प्रदर्शन

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक अंतर्गत आनंदपुर में बुधवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व स्थानीय पार्षद बनमाली दास ने किया.

अभियान के दौरान सड़क किनारे जमा कचरे की सफाई कराई गई और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया. सफाई कर्मियों ने विभिन्न स्थानों से कचरा हटाकर क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने का कार्य किया.

इस अवसर पर पार्षद बनमाली दास ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है. उन्होंने बताया कि नगर निगम के सहयोग से वार्ड क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालने की अपील की. साथ ही कहा कि स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.

पार्षद ने बताया कि यह अभियान केवल आनंदपुर तक सीमित नहीं रहेगा. चरणबद्ध तरीके से वार्ड संख्या एक के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. इसका उद्देश्य पूरे वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!