हुदू पंचायत में पुलिस का जागरूकता अभियान, बाल विवाह से साइबर अपराध तक दी अहम जानकारी

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : कांड्रा-आदित्यपुर टोल मार्ग पर चला विशेष जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

इसे भी पढ़े : बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने लिया संघर्ष तेज करने का संकल्प, संथाल सरना उमूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

इसे भी पढ़े : गांव-गांव खुलेगा फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी की बैठक में ग्रासरूट स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने की बनी रणनीति

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा थाना क्षेत्र की हुदू पंचायत में स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक, कानूनी एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की जानकारी दी गई.

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह निषेध, डायन प्रथा उन्मूलन, बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से बचाव, साइबर अपराध, डायल-112 सेवा, नशा मुक्ति अभियान तथा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई.

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास नहीं करने और उसकी सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे आगे प्रसारित नहीं करने की अपील की. साथ ही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया.

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने भी समाज में जागरूकता बढ़ाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने का भरोसा जताया. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!