
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : सेना से सेवानिवृत्त होने पर संजय महतो का भव्य स्वागत, युवाओं के लिए बताए गए प्रेरणास्रोत
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी (जीएफए) के संस्थापक सह जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी शंभू मंडल की अध्यक्षता में कोलाबिरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने तथा बच्चों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गांवों में ग्रासरूट फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने पर विस्तार से चर्चा हुई.
बैठक में कहा गया कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन उचित प्रशिक्षण और संसाधनों के अभाव में उन्हें आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग गांवों में फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है.
प्रारंभिक चरण में पानारोल गांव में प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने पर सहमति बनी. इसके अलावा अन्य गांवों में बच्चों की रुचि और सहभागिता का आकलन करने के बाद केंद्रों का संचालन किया जाएगा.
शंभू मंडल ने कहा कि ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी का मुख्य उद्देश्य गांवों की प्रतिभाओं को सही मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें. उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है.
बैठक में संजय हांसदा, विनोद, शिवराम बास्के, विनोद मंडल, कालीपद सरदार, लालू सोरेन, कालीचरण किस्कू, रामू सोरेन, सहदेव नायक समेत कई खेलप्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
