बकाया वेतन को लेकर सफाईकर्मियों का धरना जारी, टोल प्लाजा बंद करने की चेतावनी

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : प्रोजेक्ट मिलाप की सफलता, लापता महिला को खोजकर परिजनों से मिलाया

इसे भी पढ़े : गम्हरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार अजमानती वारंटी, न्यायालय को सौंपा गया

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. मार्च माह के बकाया वेतन, वेतन वृद्धि एवं अन्य लंबित मांगों को लेकर सड़क निर्माता एजेंसी जेएआरडीसीएल के सफाईकर्मियों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा. गुरुवार को मजदूर नेता सुनील गोराई के नेतृत्व में करीब 46 सफाईकर्मी कांड्रा टोल प्लाजा पर सांकेतिक धरने पर बैठे.

धरने के दौरान निःशुल्क सेवा लेन पर वाहनों का आवागमन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा. आंदोलनरत सफाईकर्मियों ने कहा कि लंबे समय से वेतन भुगतान लंबित रहने के कारण उनके सामने आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं. उन्होंने प्रबंधन से जल्द मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग की.

सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांड्रा टोल प्लाजा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा.

इधर हड़ताल के कारण पांड्राशाली, आदित्यपुर, कांड्रा, चौका और सरायकेला क्षेत्र में सड़क सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है. कई स्थानों पर कचरे का ढेर जमा होने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!