
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया स्थित संथाल सरना उमूल में झामुमो कार्यकर्ताओं ने धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा शोषण और अन्याय के खिलाफ आजीवन आवाज उठाई. उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदिवासियों, मूलवासियों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को और मजबूत किया जाएगा. साथ ही किसी भी प्रकार के अन्याय और शोषण के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करने का संकल्प दोहराया गया.
श्रद्धांजलि सभा में बिरसा मुंडा के बलिदान को याद करते हुए सामाजिक एकता, जनहित के मुद्दों और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया गया.
इस मौके पर जिला संगठन सचिव अमृत महतो, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सरोज मुखर्जी, सावना सोरेन, लक्ष्मण हांसदा, कोंदा बेसरा, प्रेमचंद्र मार्डी, अरुण सोरेन समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
